नगर पंचायत नदीगांव में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, जनता का उमड़ा जनसैलाब
By
Aug 13, 2022
नगर पंचायत नदीगांव में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, जनता का उमड़ा जनसैलाब
कोंच/ जालौन :-कई वर्षों के संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को प्राप्त हुई भारत देश की आजादी के इस साल 75 वर्ष पूर्ण हो जाने की खुशी में केन्द्र सरकार के आह्वान पर मनाये जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज तिरंगा यात्रा निकाल कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा दिलों की धड़कन कुंवर अभिमन्यु सिंह उर्फ डिंपल दद्दा नदीगांव की अगुवाई में नगर पंचायत नदीगांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हांथों में तिरंगा झंडा फहराते साथ चल रहे थे। यात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो रहा था।तिरंगा यात्रा नगर पंचायत नदीगांव के मुख्य मार्ग व नगर का भृमण करके मां हरिशंकरी माता मंदिर पर समापन हुआ। व रक्षाबंधन के त्यौहार पर नगर की बहनों द्वारा अभिमन्यु सिंह( डिंपल दद्दा)को रक्षा सूत्र राखी बांधकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। तिरंगा यात्रा में अनुरुद्ध सिंह परिहार, ठाकुर परमाल सिंह, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, राघव गुर्जर भगवंतपुरा ,अवनीत गुर्जर कुदरा, सचिन जुझारपुरा आदि शामिल रहे।