• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एसपी जालौन रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा उरई में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

By

Aug 13, 2022

एसपी जालौन रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा उरई में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

जालौन :-आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर आज स्वतन्त्रता सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा उरई नगर में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा।

स्वतन्त्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में , अपर पुलिस अधीक्षक जालौन , क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक, व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन उरई से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आमजनमानस में सुरक्षा व शान्ति संदेश देना।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in