*आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्राम आनन्द नगर( अण्डा) में निकाली गई तिरंगा यात्रा*
By
Aug 11, 2022
*आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्राम आनन्द नगर( अण्डा) में निकाली गई तिरंगा यात्रा*
कोंच जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अण्डा में दिन गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव की 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन रहे इस तिरंगा यात्रा में छात्र छात्राओं ने हांथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ती गीतों का गायन करते हुए ग्राम में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया यह तिरंगा यात्रा महंत कृष्ण दास इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर ग्राम में बिचरण करते हुए बापिस इंटर कालेज परिसर में आकर इस यात्रा का समापन किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता कौशल किशोर सचिव नरेंद्र पटेल प्रधान प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी अण्डा डॉ अभिलाषा सिंह अध्यापक राम सिंह रोहित पटेल पंकज यादव राखी यादव अरविंद विश्वकर्मा हरिमोहन पांचाल शेषघर अवधेश शर्मा अमरेन्द्र सिंह मनमोहन रविन्द्र नाथ पंचायत सहायक अजय कुमार बाल्मीकि सहित बिद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।