*प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
By
Aug 11, 2022
प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपद जालौन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष डा० घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र सिंह निरंजन,जिलाध्यक्ष भाजपा रामेंद्र सिंह बनाजी, जिलाधिकारी चांदनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से आज विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि विशाल तिरंगा रैली जिसमे मोटरसाइकिल, ई- रिक्शा, फोरव्हीलर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, माहिल तालाब, कोंच बस स्टैंड होते हुए पुनः जिला परिषद से छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) पूनम निगम, मुख्य विकास अधिकारी डा० अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, नगर मजिस्ट्रेट कुं० वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित गणमान्य नागरिक तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।