*प्रभारी निरीक्षक कैलिया द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर, पेश की मानवता की मिशाल*
By
Aug 10, 2022
*प्रभारी निरीक्षक कैलिया द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर, पेश की मानवता की मिशाल*
जालौन:-प्रभारी निरीक्षक थाना कैलिया रविन्द्र नाथ यादव आज न्यायालय उरई से वापस थाना कैलिया जा रहे थे तभी उरई-कोंच रोड बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पुल के पास एक्सीडेंट से घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर प्रभारी निरीक्षक आर. एन.यादव थाना कैलिया अपने हमराही पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे एवं एम्बुलेंस को तत्काल मौके पर बुलवाकर घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल उरई भिजवाया।आज कैलिया पुलिस की तत्परता से घायल व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिलने से जान बच गई । थानाध्यक्ष कैलिया के इस मानवीय कार्य की आमजनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।