• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंग व्यक्ति द्वारा तालाब के बांध पर किया गया कब्जा*

By

Aug 10, 2022

*ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंग व्यक्ति द्वारा तालाब के बांध पर किया गया कब्जा*

झांसी।। मामला तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनोरा का है जहां पर ग्राम प्रधान भैया लाल अहिरवार ने जिलाधिकारी झांसी एवं उप जिलाधिकारी गरौठा को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की ग्राम में तालाब के बांध पर दबंग व्यक्ति दिनेश कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण वा दीपेंद्र एवं हरिओम उर्फ शिब्बू पुत्र दिनेश कुमार कब्जा किए हुए हैं तथा मकान बनाए हुए हैं। जबकि वहां ग्राम पंचायत की जमीन है ग्राम प्रधान ने बताया कि यह तालाब प्रधानमंत्री अमृत सरोवर योजना में चयनित हो गया है उसी योजना के अंतर्गत तालाब पर सौंदरीकरण का कार्य चल रहा था तभी गांव के दबंग व्यक्ति आए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एवं मुझसे असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे तथा जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे और तालाब पर काम कर रहे मजदूरों को भी गाली गलोज करते हुए काम बंद करवा दिया अब देखना है की शासन प्रशासन इसमें क्या कार्यवाही करता है जबकि योगी सरकार की मंशा है कि प्रदेश में किसी भी अवैध कब्जा धारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Jhansidarshan.in