• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक किया:रिपोर्ट कृष्ण कुमार *

By

Aug 8, 2022

छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक किया:रिपोर्ट कृष्ण कुमार 

 

झांसी।। देश की आजादी के 75 वर्ष पर शहर से लेकर गांव तक अमृत महोत्सव आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्कूलों के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से परिचित कराया जा रहा है।
इसी के तहत आज सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कन्या गरौठा के बच्चों ने कस्वा के मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रेरित किया।
जिसमें देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद कर उनके पथ पर चलने की प्रेरणा छात्र छात्राओं को दी जा रही है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ भी मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुआ।

Jhansidarshan.in