झांसी।। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अक्सेव में विगत दिनों हुई तेज बारिश के कारण एक गरीब का आशियाना धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में परिवार के किसी व्यक्ति को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देखकर आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अक्सेव निवासी सुमन ने बताया कि वह जब घर के अंदर अपने चार बच्चों के साथ रात्रि 9:00 बजे खाना खा रही थी तभी हुई अचानक तेज बारिश से उसका कच्चा मकान धराशाई हो गया । जिससे मकान के अंदर सो रहे बच्चे व उसकी मां दौनों ही चोटिल हो गए हैं। सुमन ने बताया की हमारा मकान कच्चा होने की वजह से बारिश में धराशाई हो गया। अब उनका कोई घर नहीं है और उनको अब खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारनी पड़ रही है। उन्होंने इस घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय मिश्रा को दी है।
वहीं उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है उन्होंने तत्काल ही संबंधित गांव के लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन करें और शीघ्र ही कार्यालय में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं जिससे पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाई जा सके।