• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पुलिस की निगरानी में अदा की गई जुमे की नमाज* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Jun 17, 2022

*पुलिस की निगरानी में अदा की गई जुमे की नमाज*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा (झांसी)।।
ककरवई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचीर में स्थित मस्जिद पर पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा की गई। इस्लाम अली खां द्वारा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराई गई वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष ककरवई राजपाल सिंह व सव इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह पुलिस टीम की साथ मस्जिद परिसर में मौजूद रहे। इस मौके पर थाना अध्यक्ष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द बनाये रखें और किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न होने दें। उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति अराजकता फैलाए या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस मौके पर कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in