• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कस्बा गरौठा में पीस कमेटी की बैठक ललित नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न*

By

Jun 16, 2022

*कस्बा गरौठा में पीस कमेटी की बैठक ललित नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील सभागार
गरौठा में थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में नगर के व्यापारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आगामी जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था बनाए रखें एवं कोई भी छोटी बड़ी समस्या को लेकर तत्काल थाने में पुलिस को सूचना दें। तथा आपसी भाईचारा सौहार्द बनाए रखें और कहा कि कस्वा में व्यापारी दुकान के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगवाएं जिससे कोई भी दुर्घटना घटित न हो। वहीं नगर पंचायत द्वारा कस्वा में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कहा गया कस्वे में सीसी टीवी कैमरे लगे रहने से किसी भी घटना की जांच करने में आसानी होती है। इस मौके एसआई रामेंद्र सिंह रामशंकर कटियार आशुतोष पटेल एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी एसआई भारत सिंह दयाशरण गुप्ता दयाशंकर रिछारिया सतीशचंद्र अग्रवाल अयूब सिद्दीकी सुलेमान खान सहित कस्बा के पत्रकार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in