*जालौन पुलिस के द्वारा बलबा मार्क ड्रिल का कराया गया अभ्यास*
By
Jun 14, 2022
*जालौन पुलिस के द्वारा बलबा मार्क ड्रिल का कराया गया अभ्यास*
जालौन में दंगे की मॉकड्रिल की गई। इस दौरान दंगाई बने पुलिसकर्मी और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी आमने सामने दिखे जालौन के उरई में पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया।स्टेशन रोड पर हुए इस दंगे की मॉकड्रिल की अगुवाई एसपी रवि कुमार ने की। पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ नगर उरई में भारी पुलिस बल के साथ किसी भी आकस्मिक परिस्थिति,दंगा और बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु दंगा नियन्त्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, आदि शस्त्रों से संबंधित अभ्यास कराया गया एवं उक्त उपकरणों के दंगाइयों/बलवाइयों पर प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।