*डीएम ,एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,बैरक में साफ- सफाई व्यवस्था व खाने की गुणवत्ता तथा कैदियों के स्वास्थ संबंधी के बारे में ली जानकारी*
By
Jun 14, 2022
*डीएम ,एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,बैरक में साफ- सफाई व्यवस्था व खाने की गुणवत्ता तथा कैदियों के स्वास्थ संबंधी के बारे में ली जानकारी*
जालौन:-जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में साफ सफाई व्यवस्था खाने की गुणवत्ता तथा कैदियों के स्वास्थ संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कारागार के विभिन्न बैरकों में जाकर कैदियों से बातचीत की तथा जिला कारागार में स्थित चिकित्सा केंद्र की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा केंद्र भर्ती कैदियों के लिए दवाओं की आपूर्ति बनी रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि कैदियों को भोजन समय से तथा प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार ही दिया जाए। उन्होंने बैरक में जाकर कैदियों से वार्ता भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन समस्त बैरकों में बंदियों की सघन तलाशी कराई जाए। यह किसी बंदी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हो तो तत्काल संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डिप्टी जेलर तामकेश्वर आदि सम्बन्धित मौजूद रहे।