*ज्ञानेन्द्र शुक्ला गए जालौन, अजय द्विवेदी बने रजिस्ट्रार उप-प्रबंधक कोंच*
By
Jun 13, 2022
*ज्ञानेन्द्र शुक्ला गए जालौन, अजय द्विवेदी बने रजिस्ट्रार उप-प्रबंधक कोंच*
जालौन:-कोंच लगभग साढे पांच साल कोंच उप निबंधन कार्यालय में सेवाएं देने के बाद रजिस्ट्रार उपप्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ला का तबादला जालौन हो गया है। उनके स्थान पर माधौगढ से अजय द्विवेदी ने आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय में शफाकत उल्ला खां कनिष्ठ सहायक पद पर आए हैं। निबंधन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। कोंच निबंधन कार्यालय में उपप्रबंधक रहे ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला का स्थानांतरण जालौन तहसील कर दिया गया है। उन्होंने चार्ज भी छोड़ दिया है। उन्होंने यहां लगभग साढे पांच तक यहां बेहतर सेवाएं दीं। वे वर्ष 2016 में कोंच आए थे। उनके जाने से रिक्त पद पर अजय द्विवेदी ने कार्यभार संभाल लिया है। वे माधौगढ से कोंच आए हैं। इससे पहले वह उपप्रबंधक कार्यलय उरई में सीआरसी पद पर थे। उन्होंने कहा, वह लोगों के साथ समन्वय बनाकर प्रयास करेंगे कि किसी को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय में शफाकत उल्ला खां भी कनिष्ठ सहायक पद पर आए हैं।