• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अभ्युदय कोचिंग योजना का जालौन में हुआ शुभारंभ, छात्रों को डीएम ने स्वयं मार्गदर्शन देने का किया वादा*

By

Jun 13, 2022

*अभ्युदय कोचिंग योजना का जालौन में हुआ शुभारंभ, छात्रों को डीएम ने स्वयं मार्गदर्शन देने का किया वादा*

जालौन:-उरई सदर विधायक विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचन्द्र निरंजन विधायक माधौगढ़, विनोद चतुर्वेदी विधायक कालपी, जिलाधिकारी चांदनी सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोंचिग योजना का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज उरई के सभाकक्ष में किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में सिविल सर्विस के 70 छात्रों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं 40 छात्रों का ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन नीट में 19 छात्रों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं 15 छात्रों का ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन, एनडीए, सीडीएस 17 छात्रों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं 15 छात्रों का ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन, जीईई में अभी तक 08 छात्रों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हुआ। और आज से ही इन सभी की कोंचिग आरम्भ हो गयी है, कोंचिंग क्लासेज प्रतिदिन 08:00 से 09:30 तक 09:30-11:00 तक संचालित होगी। जिसके लिये विषयवार अध्यापकों की मानदेय पर तैनाती कर दी गयी है। जिलाधिकारी ने छात्रों व छात्राओं को दिशा-निर्देश दिये गये है, उन्हें गुणवत्तापरण प्रशिक्षण दिया जायेगा और जिलाधिकारी स्वयं अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ स्वयं कोंचिग में मार्गदर्शन देंगी और उन्होंने कहा कि यदि एक भी छात्र का कैरियर संवरता है तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। विधायकों द्वारा युवाओं को अपने अनुभव साझा करते हुये जिंदगी को उच्च शिखर तक ले जाने के लिये अच्छे सपने देखे तथा उन्हें पूरा करने के लिये मेहनत करने के लिये मार्गदर्शन दिया साथ ही कोंचिग सेंटर में जो भी आवश्यक कामियां हों तथा भौतिक संसाधन की पूर्ति करने के लिये आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को एनसीईआरटी की किताबें तथा साक्षात्कार की तैयारी कैसे करें के टिप्स दिये। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने जालौन कैरियर प्रोग्राम से लेकर अभ्युदय योजना की आख्या प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अजय इटौरिया प्रबन्धक एलड्रिच पब्लिक स्कूल द्वारा टेक्निकल सपोर्ट के लिये आश्वासन दिया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in