*गुरसरांय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
Jun 11, 2022
*गुरसरांय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गुरसरांय (झांसी) आज दिनांक 11/06/2022 को गुरसरांय पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है उक्त आरोपी कहीं भागने की फिराक में था तभी मुखबिर दी गई सटीक जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे धर दबोचा प्राप्त विवरण के मुताबिक 11 जून शनिवार को थाना प्रभारी गुरसरांय अरुण कुमार तिवारी अपनी पुलिस टीम को लेकर जा रहे थे उसी समय मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर उप निरीक्षक रमाकांत सिंह कांस्टेबल 1423 सचिन द्विवेदी कांस्टेबल 177 नीलेश कुमार ने विनोद रैकवार पुत्र मलखान रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी बंका पहाड़ी थाना गुरसरांय को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय चालान कर दिया है।