*अज्ञात कारणों के चलते सात कच्चे मकानों में लगी आग हजारों का हुआ नुकसान* रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
By
Jun 7, 2022
*अज्ञात कारणों के चलते सात कच्चे मकानों में लगी आग हजारों का हुआ नुकसान*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।।तहसील क्षेत्रांतर्गत आज ग्राम मारकुआँ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अज्ञात कारणों के चलते खलिहान में डले कचरे में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तत्काल लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और निजी संसाधनों से अग्नि बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक तेज हवा के कारण आग ने छ: से सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से किसानों के मकान में रखे अनाज इत्यादि समान सहित हजारों रुपए का नुकसान हुआ जिसमें से भगवान दास पुत्र खेमचन्द लोधी, ललिता देवी पत्नी स्व.विजय लोधी ,नन्दकिशोर पुत्र रामचरन विश्वकर्मा ,रामप्रसाद पुत्र गल्ली ,टुल्ले पुत्र मकुन्दी अहिरवार आदि लोगों के कच्चे मकानों में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।