*बेटियों ने बनवाया अपने पिता की स्मृति में स्मृति द्वार*
By
Jun 4, 2022
*बेटियों ने बनवाया अपने पिता की स्मृति में स्मृति द्वार*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
एकर गुरसराय नगर में डॉ स्वर्गीय महावीर शरण कौशिक की स्मृति में नगर में बनाये गए स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट से महन्त राम हृदय दास जी महाराज उपस्थित रहे,विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं नगरपालिका अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल मुख्य अतिथि महंत राम हृदय दास जी महाराज का स्वागत वा माल्यार्पण किया। V/O स्मृति द्वार के लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि महंत राम हृदय दास जी महाराज ने आशीर्वाद रूपी संबोधन करते हुए कहा कि सहयोगी एवं असहयोगी दोनों की वंदना राम चरित मानस में की गई है।जब कार्य पूर्ण हो जाता है तव असहयोग करने वाले भी सोचते है कि इस कार्य मे हमारा सहयोग हो जाता तो अच्छा रहता।उन्होंने स्वर्गीय महावीर शरण कौशिक की दोनों पुत्रियों अपूर्वा एवं आकांक्षा के साहस की प्रसंशा करते हुए कहा कि अपने पिता की याद में उन्होंने यह पुण्य कार्य किया है।उन्होंने कहा जीते सभी है लेकिन दूसरों के लिए जो जिये वही जीवन है। इसके पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में द्वार एवं गलियों के नामकरण को शीघ्र पूरा किये जाने की बात कही। इस दौरान नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।