रेल समाचार \ कैशलेस भुगतान मुद्रा की चोरी, जालसाजी,पेंशन अदालत,मंडल द्वारा माल लदान व राजस्व अर्जन में उल्लेखनीय प्रदर्शन
झाँसी मंडल माल लदान एवं राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है I जिसके अंतर्गत मंडल द्वरा वैगन लदान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए माह मई 2022 में 12864 वैगनों के माध्यम से 748525 मीट्रिक टन माल लदान करते हुए रु. 74.21 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो की पिछले वर्ष सामान अवधि में अर्जित रु. 64.34 करोड़ से 15.33 प्रतिशत अधिक है | माल लदान में भी मंडल द्वारा पिछले वर्ष माह मई 2021 में लदान किये गए 5.96 लाख टन माल के स्थान पर 7.48 लाख टन माल लदान किया गया, जो की 25.48 प्रतिशत अधिक रहा |
उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा इस वर्ष अप्रैल से मई तक कुल 152.77 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जो की गत वर्ष समान अवधि में अर्जित राजस्व रु. 120.89 करोड़ से 26.37 प्रतिशत अधिक है |
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को शुभकामना दी गयी तथा बढ़त को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया |
(2)रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की डिजिटल लेनदेन के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु मंडल द्वारा सभी बुकिंग व आरक्षण काउंटर पर UPI / QR के माध्यम से भुगतान हेतु व्यवस्था की गयी है | सभी यात्रियों से अनुरोध है की उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग कर डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें |
कैशलेस भुगतान मुद्रा की चोरी, जालसाजी और डकैती सहित कई चिंताओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह सुरक्षा लागतों को कम करता है और आपको बिना नकद आहरण के, जब चाहें, जो कुछ भी आप चाहते हैं, खरीदने की सुविधा प्रदान करता है। डिजी धन अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने का एक अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य अपने हर दिन के वित्तीय लेन-देन में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हर नागरिक, छोटे व्यापारी और व्यापारी सक्षम बनाना है। इस अभियान में, कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने देश भर में कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं ।
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु, डिजिटल माध्यमों के प्रयोग कर टिकट प्राप्त करने की सभी यात्रियों से अपील की है |
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक: 15.06.22 को बुंदेलखंड क्लब, झाँसी में सुबह 10 बजे किया जा रहा है | सभी पेंशन धारकों से अनुरोध है की तय समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएँ |