• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओ ने वट सावित्री व्रत की पूजा, वट वृक्ष की विधि विधान से की पूजा अर्चना रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

By

May 30, 2022

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओ ने वट सावित्री व्रत की पूजा, वट वृक्ष की विधि विधान से की पूजा अर्चना

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

भारतीय संस्कृति में वर्ष भर अनेक त्योहार मनाने की परंपरा अति प्राचीन है जिसका निर्वहन आज भी बड़े ही विधि विधान और भक्ति भाव से किया जाता है। यह हमारी धार्मिक आस्था को दृढ़ करने के साथ साथ पारिवारिक प्रेम, सद्भाव और एकता को बनाये रखता है जिनमे भाई बहन, मां बेटा, व पति पत्नी के आपसी प्रेम को प्रकट करने के विभिन्न त्योहार हैं। पति पत्नी के प्रेम को दृढ़ करने का पर्व त्योहार तीज और वट सावित्री व्रत पूजा प्रमुख हैं। इसी कड़ी में आज पति की लंबी आयु के लिए महिलाओ ने बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की महिलाओ ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना कर यम देव से पति की दीर्घायु सेहत व परिवार सुख शांति ब उन्नति का वरदान मांगा पूजा अर्चना करने के बाद उसकी परिक्रमा भी की ओर अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना की साथ ही वट सावित्री व्रत कथा को सुनकर अपने व्रत को पूर्ण किया पुराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों का बास होता है इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाओं अखंड सौभाग्य के लिए पूजन करती हैं।

 

Jhansidarshan.in