• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कारीगरों को निःशुल्क विधुत चालित चाकों का किया गया वितरण*

By

May 28, 2022

*कारीगरों को निःशुल्क विधुत चालित चाकों का किया गया वितरण*

महाप्रबंधक महोदय उ० प्र० माटी कला बोर्ड, 8 तिलक मार्ग लखनऊ के पत्र के द्वारा माटी कला से सम्बन्धित विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत उ०प्र० सरकार द्वारा टूल किट्स वितरण योजना संचालित की गयी जिसमें प्रजापति समाज से जुड़े कारीगारों को निशुल्क चाक वितरण किया जाना है। योजनान्तर्गत जनपद को वर्ष 2021-22 में 40 चाक वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। उक्त योजनान्तर्गत आज दिनांक 28. 05.2022 को आयुक्त झांसी मण्डल झांसी अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार उरई में 40 परम्परागत माटी कला कार्य से जुड़े प्रजापतियों को निशुल्क विधुत चालित चाकों का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) पूनम निगम, सदस्य उ०प्र० माटी कला बोर्ड नरेन्द्र प्रजापति, बीरेन्द्र कुमार (सहा०वि०अधिo द्वितीय), रामसागर सह०शि० (चर्म), धीरेन्द्र वर्मा कनिष्ठ सहायक कु० शिखा श्रीवास्तव सह०अनु०चर्म, हरेन्द्र निषाद सह०अनु०चर्म आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in