*दबंगों ने तोड़ा 300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
May 27, 2022
*दबंगों ने तोड़ा 300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
क्या योगी शासन में भी मंदिर नहीं है सुरक्षित
गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा के ब्लॉक बामौर मैं दबंगों के द्वारा लगभग 300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक राम जानकी के मंदिर को दबंगों ने मंदिर को तोड़कर अपना मकान बनाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची एरच थाने की पुलिस ने रफा-दफा करने का प्रयास किया लेकिन 300 वर्ष पुराने मंदिर को तोड़कर अपना मकान बना रहे दबंग किस्म के व्यक्ति किसी की सुनने को तैयार नहीं वहीं मौके पर पहुंची मीडिया ने जब कवरेज करने का प्रयास किया तो भी दबंग किस्म के व्यक्ति ने मीडिया से भी उलझने की कोशिश की जबकि योगी सरकार मंदिरों को सुरक्षित रखने का काम कर रही है लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि 300 वर्ष पुराना मंदिर बिना किसी भय के मंदिर की छज्जा तोड़ दी क्या भाजपा सरकार में मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह सकते हैं। अब देखना है योगी सरकार इसमें क्या कार्यवाही करती है जब मीडिया कर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने भी समझौता कराने की बात कही अब देखना है राम जानकी मंदिर के छज्जा को तोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करता है या फिर शासन प्रशासन दबंगों के सामने घुटने टेकने का कार्य करता है ।