• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मिशन शक्ति 4.0 अंतर्गत LMT इंटर कॉलेज में “गुड-टच-बेड-टच” कार्यशाला सम्पन्न

By

May 13, 2022

मिशन शक्ति 4.0 अंतर्गत LMT इंटर कॉलेज में “गुड-टच-बेड-टच” कार्यशाला सम्पन्न

झाँसी ! सामाजिक संस्था नव-प्रभात””कृति””के तत्वाधान में अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने एवं युवा छात्राओं को सोशल मीडिया के काल्पनिक प्रेमजाल के भृमजाल से बचाने व परिवार के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से अनवरत रूप से संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला में महिला हेल्प लाइन “”वेदना एक-दर्द(झाँसी)”” की महिला सदस्याओं द्वारा अनुशासित व प्रतिष्ठत विद्यालय “”लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज,झाँसी में आयोजित शिक्षार्थी जन जागृति आत्मरक्षा कार्यशाला गुड-टच बेड – टच का शुभारम्भ संस्था द्वारा सभी शिक्षार्थियों.,माता -पिता व् अध्यापक बन्धुओ से””शिक्षार्थी सजगता संग सुरक्षित भविष्य”” नीति अपनाने की दिशा मेंअनिवार्य रूप से गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथिगण विद्यालय प्राचार्य “अर्चना सिंह जी””उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता महिला हेल्प लाइन समूह अध्यक्षा “”रूपम अग्रवाल जी”” ने की।

कार्यशाला में समूह संयोजिकाओ ने सभी युवा छात्राओं को आधुनिकता में फैशन की चकाचौंध,कैरियर की चिंता,पढ़ाई के बोझ, परीक्षा रिजल्ट में मनमाफिक अंक प्राप्त न कर पाने,परिवार में माता पिता से वार्तालाप न करने से उतपन्न मानसिक अवसाद(डिप्रेशन) के चलते आत्महत्या जैसी कायरतापूर्ण घटनाओं को रोकने और माता पिता के सपनो और खुशियो के लिए नियमित माता पिता से वार्तालाप करते रहने व अधिक से अधिक समय परिवार जनों के समीप बैठने के लिए उत्साहवर्धित व प्रोत्साहित किया।जिस पर सभी छात्राओं ने पूर्ण हर्षोल्लास का वातावरण समायोजित कर आत्मसुरक्षा की सभी विधियों को जाना,समझा,सीखा और अनिवार्य रूप से सभी सुरक्षा बिन्दुओ को याद रखने के लिए एकजुटता से संकल्प लिया।

कार्यशाला में समूह संयोजिकाओ ने युवा छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के समय मे घटित विभिन्न स्थितियो के मध्य शिक्षाप्रद लघु कहानियों संग खिलौना गुड़िया के माध्यम से गुड़ टच बेड टच बताते हुए अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाया एवं दैनिक जीवनचर्या में मोबाइल फोन व् सोशल मीडिया उपयोग,सोशल मीडिया के काल्पनिक प्रेमजाल से बचने,और घर से बाहर जाने के समय स्वयं की सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प बिंदुओं व् अनेक महत्वपूर्ण प्रमुख तथ्यो पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में समूह संयोजिकाओ ने सभी शिक्षार्थियों को घर व् बाहर के नर पिशाची अपराधियो द्वारा किये जाने वाले गुड-टच बेड-टच,छेड़ छाड़, अभद्रता,अशिष्टता सम्बन्धी अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाते हुए ज्वलनशील स्प्रे,मिर्ची पाउडर साथ में रखने के साथ साथ आपातकालीन सुरक्षा नंबर पुलिस विभाग-100.,चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 महिला हेल्प लाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090 एवम सर्व सहायता सुरक्षा नम्बर-112 को अनिवार्य रूप से याद रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में समूह संयोजिकाओ ने उच्च कक्षा में अध्यनरत सभी छात्राओं को सुरक्षित रहने के संकल्प बिंदु समझाते हुए अपनी उम्र से छोटे छोटे बच्चो को सुरक्षा जाग्रति प्रदान करने के लिए उत्साहवर्धित करते हुए सुरक्षा संकल्प बिन्दुओ की जन जागृति पम्पलेट वितरित किये गए।

छात्र छात्राओं के सशक्तिकरण कार्यशाला में अतिथिगण समूह संयोजिकाओ ने सभी को उदबोधित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन मासूम बेटियो व् नारी अस्मिता से दुर्व्यवहार की घटनाओं की अधिकता के कारण दुष्कर्मी कुकर्मी होती भारतीय संस्कृति में अपने परिवार की मासूम बेटियो को बचा पाने की चाहत आज हर माता पिता की चिंता का प्रमुख कारक है। ऐसे समय में सभी माता पिता व् अध्यापक बन्धुओ का ये प्रमुख दायित्व है कि वह अपने बच्चो में आत्म सुरक्षा के प्रति नियमित जागृति प्रदान करने के लिए संकल्पित हो ताकि सुरक्षित संकल्प बिंदुओं को याद रख कर सभी मासूम बच्चियां अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए प्रेरित होकर जन जन के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो सके!!

कार्यशाला का संचालन समूह वरिष्ठ संयोजिका “”अर्चना अग्रवाल जी”” ने किया।

अंत में अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में रूपम अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल अर्चना सिंह, अंजुम आरा,सुनीता सिंह, वत्सला राज, भारती देवी,कीर्ति पूर्णिमा,विनती पासी,हेमलता आर्य, अंजू गुप्ता, रामरति श्रीवास, मनोरमा द्विवेदी,प्रभा अवस्थी,रेनू सिंह, माधुरी कीर्ति, कृष्णा नायक, शुभांगी डेगवोकर, निधि श्रीवास्तव, आकांक्षा देवी, मोहिनी शुक्ला, मनीषा,सपना गुप्ता, आरती वर्मा, प्रिया गुप्ता, ज्योति गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षर्थियो, प्रशिक्षक स्टाफगण,व् महिला सदस्याओ का विशेष सहयोग व् योगदान सराहनीय रहा।

 

Jhansidarshan.in