• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम समारोह सम्पन्न…

By

May 9, 2022

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम समारोह सम्पन्न

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास भवन, झाँसी प्रांगण में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा उ०प्र० सरकार केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही दिव्यांगजनों के कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से बताया गया।
मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार द्वारा दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुये बताया गया कि आप में भी अलौकिक क्षमता है। का उदाहण देते हुए उनकी क्षमता को बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद भी उनका कार्य अभूत पूर्व है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी दिव्यांगजनों को सम्बोधित किया गया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गयी है।
अन्त में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांगजनों को लगभग 50 सहायक उपकरण, जैसे- ट्राईसाइकिल, बैशाखी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद झाँसी – ललितपुर अनुराग शर्मा, डा० रश्मि आर्य, विधायक मऊरानीपुर, शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, झाँसी, रामतीर्थ सिंघल,महापौर, नगर निगम झाँसी, पवन कुमार गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष, एस०एन० त्रिपाठी, उपनिदेशक, समाज कल्याण विभाग, झाँसी मण्डल, धर्मेन्द्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी, झाँसी, अमित प्रताप सिंह, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, झाँसी, बिपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी / जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, झाँसी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in