• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मस्ती एवं धमाल के साथ 12वी क्लास का विदाई समारोह “औडियू” सम्पन्न

By

Apr 12, 2022

मस्ती एवं धमाल के साथ 12वी क्लास का विदाई समारोह “औडियू” सम्पन्न

आज मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के झोकनबाग जेल चौराहा एवं कोछाभांवर कानपुर रोड कैम्पस मे फेयरवेल पार्टी “औडियू” का आयोजन संस्था के चेयरपर्सन केप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमति शान्ति विश्वनाथन के द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ l

रंगारंग समारोह मे पंजाबी डांस, वेस्टर्न डांस, क्लासिकल संगीत के साथ दिल्ली से आए हुए इनायत म्यूजिकल बैंड की धुन पर बच्चे जम कर थिरके ऑर खूब धमाल किया एवं बच्चो ने विदाई गीत गा कर उपस्थित अपार जन समूह की आखों मे अश्रु ला दिए वहीं चेयरमेन डॉ॰ रोहिन विश्वनाथन एवं प्राचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने बच्चों को केंडिल पास करा कर अपने दायित्वों को जूनियर क्लास को प्रेषित किया व मॉडर्न स्कूल झोकन बाग कैम्पस मे मिस्टर MPS अमन अग्रवाल  व मिस MPS सिमरजीत कौर  को क्राउन एवं शैशे पहनाकर सम्मानित किया व सभी छात्र – छात्राओ को उत्क्रष्ट सेवाए देते हुए अपना, संस्था व समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाए प्रेषित की तथा कोर्डिनेटर राहुल कंचन ने बच्चों को बोर्ड एक्जाम के लिए उत्साहवर्धन किया l

वहीं कानपुर रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम के साथ कठिन प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप मिस्टर MPS जोएब खान  मिस MPS वैष्णवी गोल्हानी  को क्राउन एवं शैशे पहनाकर मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के प्रबंध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रत्ना शुक्ला जी ने सम्मानित किया व छात्र – छात्राओ को धैर्य एवं प्रगतिशील कार्य करने हेतु प्रेरित किया वही कोर्डिनेटर श्रीमति पूनम निगम मैडम ने बच्चों को तनाव रहित रहते हुए परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी l

इस अवसर पर मॉडर्न  गुप  ऑफ  इंस्टीट्युशनस  के चेयरपर्सन केप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमती शान्ति विश्वनाथन ने अपने उद्बोधन मे प्रेम की भावना ओर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये प्रदान की l

कार्यक्रम मे नीना डायमंड मैडम, नलनी राय मैडम, रूबी अलीशाह मैडम, शिप्रा चटर्जी मैडम, चंचल सलूजा मैडम, सुखविंदर भाटिया मैडम, जुबेदा मैडम, स्कूल प्रशासक अतिशय मिश्रा l

Jhansidarshan.in