गेहूं क्रय केन्द्रों पर पसरा सन्नाटा, गेंहू क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे किसान
By
Apr 12, 2022
गेहूं क्रय केन्द्रों पर पसरा सन्नाटा, गेंहू क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे किसान
जालौन में गेहूं क्रय केन्द्र 11 दिन पहले ही शुरू हो गए हैं। सभी व्यवस्थाएं बारदाना से लेकर छाया, पीने का पानी आदि सभी कुछ है लेकिन गेहूं लेकर किसान नजर कहीं नहीं आ रहा है। यह गेहूं खरीद केन्द्र 1अप्रैल से शुरू हो गए थे। बारदाना से लेकर किसानों के बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था व पेयजल की भी व्यवस्था सभी जगह की गई है लेकिन किसान को आने की बाह सभी क्रय केन्द्र के प्रभारी देख रहे हैं।
2015 रुपये प्रति कुंतल है गेहूं का मूल्य
बनाये गए गेहूं खरीद केन्द्रों पर निर्धारित मूल्य 2015 है। किसान को एक कुन्तल गेहूं का मुख्य 2015 प्राप्त होगा। वहीं जालौन में लगी आटा मील इससे ज्यादा दाम में गेहूं खरीद रही हैं। जिस कारण किसान यहाँ आना मुनासिब नहीं समझ रहा है।