पनयारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प,कोंच पुलिस मौके पर
By
Apr 12, 2022
पनयारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प,कोंच पुलिस मौके पर
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा के एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पूंछतांछ में जुट गई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पनयारा व बरोदा के पुल के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव डले होने की जानकारी से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को हुई घटनास्थल पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही मौके पर पहुँच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात युवक के शव के बारे में ग्रामीणों से पुलिस ने पूंछा लेकिन कोई भी इस व्यक्ति के बारे में नहीं बता पा रहा है। इस व्यक्ति की जेबों को भी पुलिस ने चैक किया लेकिन कुछ भी जेब में आईडी कार्ड या किसी तरह का कोई कागजात नहीं मिला, जिससे इस व्यक्ति की शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अपने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। पुलिस ने आसपास के गाँवों के लोगों से संवाद स्थापित किया लेकिन अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जल्द पता चल जाएगा इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यक्ति कौन है, कहाँ का है, जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। गाँव-गाँव सूचना कर दी गयी है और मृतक के फ़ोटो भी लोगों को भेज दिए गए हैं।