• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा बबीना

By

Feb 17, 2022

भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा बबीना

– कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक केपी राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने किया भाजपा को भारी मतों से जिताने का आह्वान

झांसी। गुरुवार को बबीना के न्यू दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद बबीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने बबीना नगर में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग संतुष्ट हैं, इस चुनाव में भी फिर से विशाल बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। भाजपा शासन में झांसी जनपद के 60,700 किसानों का कर्जा माफ किया गया। यहां के 2 लाख 50 हजार किसान सम्मान निधि पा रहे हैं।  50,400 आवास लोगों को मुफ्त में दिए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों की लागत से पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और मार्गो को दुरुस्त कर दिया गया है। भाजपा को मिले अपार समर्थन से साफ है कि इस बार भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक केपी राजपूत, अध्यक्ष सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष मुकेष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राकेश पाल, म.प्र के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रीतम सिंह लोधी, विधानसभा प्रभारी रमेश लोधी, संतोष सोनी, ब्लाक प्रमुख राजकान्तेष वर्मा, ब्लाक प्रमुख रचना राजपूत, पूर्व जिपं सदस्य वीरन्द्र प्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन चुनाव प्रभारी विनोद नायक व आभार जिला महामंत्री अमित साहू ने व्यक्त किया। इस दौरान जगत सिंह राजपूत, दिगंत चतुर्वेदी, गोविंद रैकवार, देवीदास कुशवाहा, अनिल पहलवान,प्रमोद कुमारी राजपूत, जगदीश कुशवाहा, करूणेश बाजपेयी, अखिलेश गुप्ता, हनी साहू, हरिमोहन सोनी, नेहा राजपूत, राजवती रायकवार, विनीता कुशवाहा, गोलू माते बरल, आशीष उपाध्याय, उमाशंकर राजपूत, प्रवीण समाधिया, महीपत यादव, पलविन्दर नंदा, अनिरुद्ध दुबे, अरविन्द राजपूत, अमर सिंह कुशवाहा, मनोज श्रीवास, मीनू राजाबत, राजकुमार राजपूत, पुष्पेंद्र चौहान, सतीश राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in

You missed