• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर साहेब की 130 वी जयंती मनाई गई रिपोर्ट:- प्रदीप..

By

Apr 14, 2021

परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर साहेब की 130 वी जयंती मनाई गई रिपोर्ट:- प्रदीप

विश्वरत्न भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता नारी मुक्ति के दाता संविधान निर्माता बोधिसत्व परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर साहेब की 130 वी जयंती ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन शाखा डीजल झांसी मे श्री ध्यानचंद शाक्या शाखा अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमें सर्व प्रथम अध्यक्ष जी द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर माला अर्पण कर ज्योति प्रकाशित की गई एवं बाबा साहब को याद करते हुए बाबा साहब द्वारा बहुजन समाज के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने हेतु जागरूक किया एवं टीआरएस शाखा से आये शाखा अध्यक्ष श्री लखन लाल वर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार शाक्या, टीआरएस शाखा, डीजल से श्री जीवन आर्य जी, श्री गोविंद दास असाटिया जी, ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये बाबा साहेब द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया योग्यता एवं जीवनी परिचय पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री श्याम सुंदर पिपरिया जी शाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी ने किया!
कार्यक्रम में उपस्थित श्री गंगाराम मीना जी शाखा कोषाध्यक्ष श्री पूरनलाल शाखा उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार वर्मा शाखा संगठन सचिव, श्री लोकेश खोड़ा शाखा सहाo सचिव, श्री राजीव रजक शाखा सहायक संगठन मंत्री, श्री जीवन राम आर्या जी SSE/Dsl, श्री गोविंद दास असाठिया जी, श्री प्रहलाद जी, श्री हेमंत कुमार जी, श्री राजकुमार जी, श्री सुमेर सिंह जी, श्री गंगाधर शिव, श्री अमन राज, श्री तिरुपति नगेंद्र बाबू, श्री आलोक कुमार, श्री विजय कुमार बेरवा, अभिषेक कुमार, श्री अविनाश कुमार, श्री अमित मीणा आदि शेड के अन्य कर्मचारी साथी गण उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं शाखा अध्यक्ष श्री ध्यानचंद शाक्या जी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की तत्पश्चात झोपड़पट्टी में रह रहे गरीब मासूम असहाय लोगों को मिष्ठान बिस्किट आदि वितरण किया! एक बार पुनः बाबा साहब की 130वी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त भारतीय रेल के कर्मचारी एवं समस्त देशवासियों को बाबा साहब की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

Jhansidarshan.in