*मारकंडेश्वर मोड़ पर काफी देर तक चला हाई बोल्टेज ड्रामा*…..
कोंच में मारकंडेश्वर चौराहा के पास काफी देर तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरसल एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे तभी एक बस जिसका नंबर यूपी 75 एटी 4656 यहां से निकली और तभी मोटरसाइकिल और बस क्रॉसिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक व बस चालक में इस बात को लेकर विवाद होने लगा कि तुमने इतने पास से बस क्रॉस की कि हम लोग घसीट जाते। जिसको लेकर तीनों मोटरसाइकिल पर सवार युवक व बस के कंडक्टर में खूब जमकर मारपीट खुलेआम होती रही। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बीच पुलिस दूर- दूर तक नहीं दिखी। कुछ देर बाद यहां से एक पुलिसकर्मी खरेन्द्र सिंह निकले। जिन्होंने एक मोटरसाइकिल वाले युवक को पकड़ लिया व एक व्यक्ति बस स्टाफ को लेकर मंडी चौकी ले गए। काफी देर तक चले इस ड्रामे में अगर जल्द पुलिस पहुंच जाती तो मैन रोड पर यह ड्रामा होने से बच सकता था। काफी देर तक मेन मार्ग में आवागमन भी प्रभावित रहा।