*-क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने किया गेंहू खरीद केन्द्र का शुभारम्भ*
कोंच में क्रय विक्रय सहकारी समिति पर गेंहू खरीद केन्द्र का शुभारम्भ विधि विधान के साथ अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान उंन्होने कहा कि मेरा प्रथम प्रयास यही है कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। खरीद केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण है। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए किसान भाई घर से मास्क लगाकर आएं अगर किसी कारणवश नहीं लगाकर आ पाए हैं तो हमारे यहां भी मास्क मौजूद है और सेनेटाइजर की भी व्यवस्था है।अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि गेंहू खरीद केन्द्र पर पीने के लिए पानी आदि की भी उत्तम व्यवस्था उनके द्वारा की गई है।