• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*डीएम एसपी ने पंचायत चुनाव को लेकर बीहड़ के गाँवो में की बैठक* रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

*डीएम एसपी ने पंचायत चुनाव को लेकर बीहड़ के गाँवो में की बैठक*

रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के बीहड़ के ग्राम पजौनिया व सिकरी बुजुर्ग और गिदवासा में आज डीएम प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर गांव के लोगों से बैठक कर वार्ता की ओर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की ओर डीएम ने कहा अगर कोई प्रत्याशी आपको पैसे या दारू मुर्गा आदि के लिए कहता है तो आप मेरे सरकारी नंबर पर जानकारी दे जिससे कि उन पर कार्यवाही की जा सके। और अगर कोई गांव में कोई अराजक तत्व टाइप के लोग हैं तो उसकी जानकारी हमें या यहां की स्थानीय थाने की पुलिस जरूर दें जिससे कि उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इस अवसर पर एसड़ीएम कोंच अशोक कुमार वर्मा, सीओ कोंच राहुल पाण्डेय,सीओ माधोगढ़ शाहिदा नसरीन, नदीगांव के थानाध्यक्ष रूपकृष्ण त्रिपाठी, दरोगा धर्मेंद कुमार ,दरोगा सुरेन्द सिँह, दरोगा दिनेश गिरि सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in