*जनपद जालौन में कोरोना संक्रमितों ने छुआ शतकीय आंकड़ा*…………….
पिछली 11 मार्च 21 को हुआ था जनपद जालौन कोरोना संक्रमण से मुक्त।
लेकिन एक माह भी नहीं बीता और संक्रमितों की संख्या हुई 100 के पार।
एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग जनपद जालौन में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
टैस्टिंग, वैक्सीनेशन, समीक्षा बैठक सहित सभी जरूरी उपाय अपनाकर लोगों को बचाने में जुटा हुआ है।
लेकिन दिन व दिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या स्थानीय प्रशासन के साथ- साथ जनपद वासियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है।
जनपद के मीडिया बन्धुओं ने सभी जनपद जालौन वासियों से अपील की दिन व दिन बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और खुद को सुरक्षित करें तथा दूसरों को भी सुरक्षित करें।