• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अर्ध सैन्य बलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मैं निकाला रूट मार्च इस दौरन आला अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष निर्भीक और भयमुक्त होकर करें मतदान।।*

*अर्ध सैन्य बलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मैं निकाला रूट मार्च इस दौरन आला अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष निर्भीक और भयमुक्त होकर करें मतदान।।*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार *

गरौठा झांसी।। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्ध सैनिक बलों सहित रूटमार्च निकालकर लोगों से भयमुक्त होकर अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कहा। वहीं अपराधियों पर भी नकेल कसते हुए हर तरफ जांच अभियान चलाये जा रहे हैं और अपराधियों की धरपकड़ तेजी से की जा रही है। शहर से लेकर देहात तक त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा लगातार रूट मार्च किये जा रहे हैं। खास कर उन इलाकों में ज्यादा सतकर्तता बरती जा रही है, जो संवेदनशील व अतिसंवेदनशील एरिया हैं। उन इलाकों में लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए अर्ध सैनिक बलों के सहित क्षेत्रीय पुलिस बल एवं उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल,कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यदि पंचायत चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रलोभन देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी कोई भी व्यक्ति डरकर मतदान ना करें पूरी तरह भयमुक्त होकर शान्ति पूर्ण अपना मतदान करें।

Jhansidarshan.in