*कोंच फ़िल्म फेस्टिवल की युगांडा देश इकाई का हुआ गठन, जोफ्रेय किंग बने इकाई प्रमुख*
कोंच (जालौन) शहर सिनेमा और गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने, कोंच नगर को एक नई पहचान देने आदि बहुउद्देश्यों के साथ कोविड-19 समय में सृजित हुए कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल विदेशों में भी अपनी पहचान बनाता जा रहा है। कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संयोजक/संस्थापक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच फ़िल्म फेस्टिवल न सिर्फ भारत तक बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़े और एक भव्य मंच के रूप में तैयार होकर प्रतिभाओं को लाभान्वित करें इसके लिए विदेशों में भी कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की इकाइयों का गठन प्रकिया जारी है। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की एक इकाई का गठन युगांडा देश में किया गया है,इस इकाई का प्रमुख फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक जोफ्रेय किंग को बनाया गया है जबकि इकाई सदस्यों के रूप में फ़िल्म निर्माता व अभिनेत्री विक्टोरिया नया एवं एक्टर फैसल मबिरागो को बनाया गया है। युगांडा देश में नवगठित इकाई अपना विस्तार करते हुये आगामी कोंच फ़िल्म फेस्टिवल अपनी महत्ती भूमिका निभाएगी ऐसा विश्वास जताया गया है। संस्थापक/संयोजक पारस ने बताया कि शीघ्र ही अमेरिका में भी फ़िल्म फेस्टिवल की इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा होगी, वँहा की इकाई के निर्माण के लिए संवाद जारी है। उन्होंने बताया कि साहित्य बिना सिनेमा अधूरा है इसलिए कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की साहित्यिक इकाइयों का गठन भी देश के विभिन्न शहरों में होगा यह इकाइयां अपना साहित्यिक योगदान प्रदान करेगी।