• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा निष्पक्ष निर्भीक और भयमुक्त होकर करें मतदान।।*

*गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा निष्पक्ष निर्भीक और भयमुक्त होकर करें मतदान।।*

*ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त पुलिस रूटमार्च निकालकर लोगों से भयमुक्त होकर अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कहा। इस कार्य में पुलिस के आला अधिकारी से लेकर पुलिस के जवान तक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वहीं अपराधियों पर भी नकेल कसते हुए हर तरफ जांच अभियान चलाये जा रहे हैं और अपराधियों की धरपकड़ तेजी से की जा रही है। शहर से लेकर देहात तक पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च एवं रूट मार्च किये जा रहे हैं। खास कर उन इलाकों में ज्यादा सतकर्तता बरती जा रही है, जो संवेदनशील व अतिसंवेदनशील एरिया हैं। उन इलाकों में लगातार किया जा रहा है। वहां के ग्रामीणों से भी बराबर संपर्क साधकर उन्हें खुलकर मतदान करने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए एसएचओ सभाजीत मिश्रा
ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान यदि किसी के द्वारा शराब, साड़ी और पैसा का प्रलोभन दिया जा रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रलोभन देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कोई भी व्यक्ति डरकर मतदान ना करें। वह पूरी तरह भयमुक्त होकर अपना मतदान करें यदि कहीं पर भी अराजकतत्वों द्वारा गड़बड़ी करने वालों की जानकारी मिले तो कृपया दिए गए नम्बर पर शिकायत कर सकते है। 9454403642 इस दौरान एसआई सत्यदेव सिंह,एसआई राजेश सिंह,एसआई आशतोष पटेल,एसआई सूर्यकान्त ,कांशटेबिल राजीव फौजी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in