निष्पक्ष, सुचिता और शांतिपूर्वक निर्वाचन की धुरी है सेक्टर मजिस्ट्रेट
**कम्न्यूकेशन एवं रूट प्लान का अक्षरसः पालन हो
**संवेदनशील /अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों पर सतत दृष्टि बनाए रखें
**मतदान के दौरान बूथ पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी अवश्य की जाए
**प्रत्येक मतदेय स्थल पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कड़ाई से किया जाए
आज तहसील मोंठ के नोडल अधिकारी/ उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित ने विकासखंड चिरगांव सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए यदि निरीक्षण में कोई कमी प्राप्त हुई है तो तत्काल उसे दूर किये जाने की कार्रवाई अवश्य की जाए।
उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 के निष्पक्ष, सुचिता और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने की धुरी है। आपके द्वारा दी गई सूचनाएं महत्वपूर्ण है इन्हीं सूचनाओं के माध्यम से कमन्यूकेशन व रूट प्लान तैयार किया गया है। अतः बनाए गए प्लान का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित हो। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ पर सतत दृष्टि बनाए रखें तथा रोजगार सेवक, सेक्रेटरी से लगातार चिन्हित बूथो की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
नोडल अधिकारी सर्वेश कुमार दीक्षित ने कहा कि आप क्षेत्र में अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्र/ मतदेय स्थल अपराधिक व गुटबाजी के कारण चिन्हित किए गए हैं, ऐसी स्थिति में पुलिस का योगदान भी महत्वपूर्ण है, लगातार पुलिस से संपर्क करते हुए बूथों का निरीक्षण करें, ऐसे बूथो पर वेबकास्टिंग भी कराई जानी है, साथ ही क्षेत्र में बूथो पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी लगातार की जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिवस कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन कड़ाई से किया जाए। बूथ पर ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर की उपलब्धता अनिवार्य रूप से हो तथा मतदान कर्मी फेसशील्ड, मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें, यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए।
इस मौके पर एसडीएम मोंठ श्री अतुल कुमार, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, प्रभारी थाना अध्यक्ष चिरगांव सहित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे ।