मामला जनपद जालौन के जालौन नगर क्षेत्र से सामने आए हैं जहां अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ ताले चटकाकर चोरियां की।
संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना नगर क्षेत्र के मुहल्ला चिमनदुबे से सामने आई है जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में ताले चटकाकर लाखों रुपए का माल पार कर दिया।
और दूसरी घटना उरई रोड़ पर स्थित टी वी एस मोटरसाइकिल एजेंसी से सामने आई है जहां चोरों ने ताले चटकाकर चोरी करने का प्रयास किया हालांकि यहां पर चोरों के हाथ असफलता लगी लेकिन चोरों ने एजेंसी में लगे हुए सी सी टी वी कैमरे तोड़ डाले
इस दौरान एक चोर की तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई।
और तीसरी घटना एल आई सी कार्यालय के पास मामा टायर वाले की दुकान से सामने आई है जहां चोरों ने दुकान के बाहर रखे टायरों को चुराने का प्रयास किया है।
सुबह जब गृहस्वामी/ एजेंसी मैनेजर/ और दुकानदार ने अपने-अपने स्थानों के ताले टूटे देखे तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामलों की जांच में जुट गई है।
अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ ताले चटकाकर की चोरियां – रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी