डीआईजी रेंज झांसी ने उरई में पुलिस अधिकारियों को दिए चुनाव को लेकर सख्त निर्देश,रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है इसी को लेकर आज झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी जोगिंदर सिंह जनपद जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचे। जहां उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ उरई के पुलिस लाइन सभागार में बैठक की।
जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचे डीआईजी झांसी जोगिंदर सिंह ने पुलिस लाइन में समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें साथ ही जिन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का शौक है या क्षेत्र में किसी प्रकार का अपराध करते हुए उनके खिलाफ 107/116 की कार्यवाही की जाए और जिनके खिलाफ 3 से अधिक मामले दर्ज हैं उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब बनती ना पाई जाए और यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की व्यवस्थाएं पूरी तरीके से दुरुस्त हैं वहीं मतदान के पहले जनपद से सटे सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।