• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार – = – रिपोर्ट- आर. के. द्विवेदी

By

Apr 6, 2021

गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार – = – रिपोर्ट- आर. के. द्विवेदी
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान आज़ फिर से एक अहम सफलता माधौगढ़ पुलिस को मिली है।
संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी बी एल यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो गाड़ी में अवैध गांजे की तस्करी कर अन्यत्र प्रदेश से लाया जा रहा है जिसके पंचायत चुनावों में स्तेमाल की आशंका है
सूचना मिलने पर माधौगढ़ पुलिस ने क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में घेराबंदी कर एक संदिग्ध स्कार्पियो गाड़ी को रोका तो उसमें सवार कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए लेकिन एक महिला तस्कर गिरफतार की गई है।
स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें पांच किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है
गिरफ्तार की गई महिला तस्कर का नाम सीमा देवी पत्नी अरुण सिंह बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है ।

Jhansidarshan.in