पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अति संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ की गई वार्ता
झाँसी l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी रोहन पी कनय के कुशल निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर अनुज कुमार सिंह के साथ ग्राम बीरा, बोड़ा एवं कुआँगांव (जो अति संवेदनशील गांवों की श्रेणी में है) का भ्रमण किया गया मौजूद ग्रामीणों से वार्ता की गई एवं आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चिरगांव थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्राम नरी, बेठरी, संत बेहटा एवं निवी में भी ग्रामीणों से वार्ता की गई उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याओं को पूछा गया एवं उनके सुझाव सुने गए।