• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जखौली में बिजली की चिंगारी से लगभग दो एकड़ की फसल जलकर नष्ट :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

By

Apr 6, 2021

जखौली में बिजली की चिंगारी से लगभग दो एकड़ की फसल जलकर नष्ट :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

पिरौना (जालौन) जखौली में आज दोपहर को बिजली की चिंगारी से लगभग दो एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गयी है। जानकारी के अनुसार जखौली में कृषि फार्म में बिजली की छोटी सी चिंगारी ने विशाल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब दो एकड़ की गेहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी इसमें बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पोलो एक दूसरी की दूरी 125 मीटर से अधिक है इतना ही नही बल्कि बिजली के तार भी जर्जर हालत में है इधर इन दिनों अक्सर यह देखने को मिलता हैं जिसके कारण आज यह भारी नुकसान हो गया सूचना मिलते ही पिरौना चौकी प्रभारी लालबहादुर यादव अपने सिपाहियों के साथ मौक़े पर पहुचकर आग को बुझवाया दमकल गाड़ी सही समय पर न आ सकी जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की लाइन पिरौना जखौली इगुइखुर्द गांव के लिए लाईन गयी है जिसके कारण ज्यादा बिजली की खपत होने के कारण फाल्ट की स्थिति बन जाने के कारण आज फिर काफी नुकसान हुआ है जखौली में कृषि फार्म की देखरेख हरीश कुमार निरंजन बाबू करते हैं।

Jhansidarshan.in