*अज्ञात कारणों के चलते युवक मोटरसाइकिल से गिरा, गम्भीर रूप से घायल,हालत नाजुक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
जालौन/कोंच में मुंसफी के आगे मलंगा पुल के पास एक मोटरसाइकिल चालक अज्ञात कारणों के चलते गिर गया। जिस कारण मोटरसाइकिल चालक को इतनी तेज चोट लगी कि उसका पैर दो जगह से बुरी तरह टूट गया व शरीर में कई अन्य जगह भी उसके गंभीर चोटें आई है। गम्भीर हालत में यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। घायल का नाम नीलू परिहार निवासी चमरसेना बताया जा रहा है। घायल ढंग से बोल भी नहीं पा रहा था जिससे यह पता चल सके कि कैसे टक्कर लगी या खुद ही वह अनियंत्रित होकर गिर गया।