रामलला दशरथ के लला जे होरी खेले रामलला बाबई रोड ठाकुर बाबा मंदिर पर हुआ फ़ाग कार्यक्रम रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी के कस्बा पूँछ क्षेत्र के अंतर्गत बाबई रोड नहर के समीप ठाकुर बाबा मन्दिर पर आज होली की पूर्व संध्या पर स्थानीय व क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा जिकड़ी भजन, फाग, गजल, आदि की सुन्दर प्रस्तूति दी जसमे आयोजक समिति ने बताया कि प्रति वर्ष होली की पूर्व संध्या पर उक्त कार्यक्रम समपन्न किया जाता है जो कि पिछले 45 वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है कार्यक्रम में समथर स्थानीय सहित क्षेत्रीय लोक कलाकार अपनी सुन्दर प्रस्तूति प्रदान करते है वही पूर्णिमा पर देव स्थल पर कथा के आयोजन के साथ ही लोगो को प्रशाद वितरण किया जाता है।