*अज्ञात कारणों के चलते नाबालिक ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। मामला तहसील गरौठा अंर्तगत ग्राम चंदपुरा का है जहाँ पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। खबर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के माता पिता झाँसी में मजदूरी करते है। वहीं बताया गया है कि लड़की अपने भाई के साथ ग्राम चंदपुरा में रहती थी। आज रात्रि लड़की ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिवार जनों का रो रो कर बुरा हॉल मौके पर पहुँची गरौठा पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं लड़की का पंचनामा भर कर शव को पोर्टमार्डम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है वहीं पुलिस टीम घटना की गहनता से जाँच में जुट गई है।