
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ में अधेड़ व्यक्ति ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। छीना-झपटी में महिला के कपड़े भी फट गए। महिला के चिल्लाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी घर से भाग गया लेकिन उसकी चप्पल छूट गई। जिसको लेकर गोहन थाने में महिला ने अपने परिजनों के साथ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी की चप्पल को कब्जे में ले लिया लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद पीड़ित महिला सीओ शाहिदा नसरीन को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि घटना के आरोपी शिव सिंह पुत्र गंगाराम को गोहन पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। सीओ ने पूरी जानकारी लेते हुए महिला को आश्वस्त किया कि उसके साथ न्याय किया जाएगा। गोहन पुलिस की कार्यशैली से मैडम काफी नाराज दिखीं।
वेवा महिला के साथ अधेड़ ने घर में घुसकर की छेड़खानी,सीओ से शिकायत =-= रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी-जनपद जालौन