एप्पल कंपनी का लैपटॉप कीमत1.68 लाख बरामद कर किया यात्री को सुपुर्द
रेल प्रशासन यात्री सुविधा, संरक्षा व सुरक्षा स्तर को उच्चीकृत करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहता है I इस क्रम में आज एप्पल कंपनी का खोया हुआ कीमती लैपटॉप बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया गया I
आज दिनांक: 27.03.21 को रेल सुरक्षा बल को सूचना प्राप्त हुई कि एक यात्री का कीमती लैपटॉप सहित अन्य सामान गाड़ी संख्या-02195 के कोच एस-7 की बर्थ-24 पर एक ब्लू कलर के बैग में छूट गया है I उक्त सूचना पर ग्वालियर रेल सुरक्षा बल अलर्ट पर आ गया तथा गाडी के ग्वालियर पहुचते ही पोस्ट के एस आई राजवीर सिंह द्वारा गाडी को अटैण्ड किया गया तथा बताये गए बर्थ पर एक ब्लू कलर का बैग बरामद किया गया I उक्त बैग को ले जाकर ग्वालियर रे0सु0ब0 पोस्ट पर सुरक्षित रख लिया गया । तदुपरांत सम्बंधित शिकायकर्ता को लैपटॉप मिलने की सूचना दी गयी । सूचना प्राप्त कर एक महिला उक्त बैग को लेने पहुची तथा अपना नाम राधिका गुप्ता बताया Iउन्होंने बताया कि वह गाड़ी संख्या-02195 में पी0एन0आर0-8136 843990 पर कोच एस-7 की बर्थ सं 24 से हरपालपुर से झांसी के मध्य यात्रा कर रही थी, तथा जल्दबाजी में उनका बैग बर्थ पर ही छूट गया I उक्त बैग बताये गए स्थान से बरामद किया गया। यात्री द्वारा दिए गए ब्यौरे के अनुसार ही एक एप्पल कम्पनी का लैपटॉप, एक मोबाईल चार्जर, एक पावर बैंक, एक लंच बॉक्स, वाटर बोतल व एक बेड शीट प्राप्त हुआ I सभी कीमती सामन का बिल आदि चेक करने के उपरान्त, सामान स्वामी के सुपुर्द किया गया I
अपना सामान सुरक्षित पाकर महिला यात्री अत्यधिक प्रसन्न हुई तथा रेल प्रशासन की सतर्कता तथा त्वरित प्रतिकिरिया हेतू अनेकों धन्यवाद दिए I
रेल प्रशासन “यात्री सेवा मुस्कान के साथ की भावना” को चरितार्थ करने सदैव तैयार रहता है I