• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महिलाओ को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*महिलाओ को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति किया गया जागरूक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

जालौन,जनपद जालौन के उरई में अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यातिथि ए आर टी ओ सोमलता यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया मुख्य अथिति के रूप में सोमलता यादव ने बोलते हुये कहा कि नारी यदि आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हैं तो उसके पास सम्मान व सुरक्षा हैं वही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला शक्ति मोबाइल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रानी गुप्ता ने कहा नारी सम्मान और सुरक्षा उसके स्वावलम्बन से जुड़ी हैं हम घर से नारी का सम्मान करें प्रदर्शन नही आत्मदर्शन करे विचारो में नही आचरण में भी माँ ,बेटी पत्नी प्रत्येक का सम्मान व सुरक्षा करे उन्होंने नारी शिक्षा नारी स्वाथ्य नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया व जनपद में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी सभी छात्र छात्राओं को अवगत करा कर महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुये हेल्प लाइन नम्बर 112,1090,1098,1076 नम्बरो की जानकारी दी।

Jhansidarshan.in