• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एरच पुलिस ने शराब के अड्डे पर मारा छापा दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफतार कर भेजा जेल*

*एरच पुलिस ने शराब के अड्डे पर मारा छापा दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफतार कर भेजा जेल*

*(ग्रामीण एडिटर, रिपोर्टर, कृष्ण कुमार)*

*मो0–7607175038*

एरच झांसी।। जनपद झाँसी एस एस पी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा के नेतृत्व में एरच थानाध्यक्ष त्रिदीप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ झबरा कबूतरा डेरा पर छापामारी की। छापेमारी मे 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। तथा 1000 लीटर लहन नस्ट किया गया वहीं शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किया गया। वहीं मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बामौर,वेद कबूतरा पुत्र तेज सिंह कबूतरा उम्र करीब 56 वर्ष निवासी झबरा कबूतरा डेरा है ! पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किये गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया है ! गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष त्रिदीप सिंह, एस आई पी एल प्रजापति, सिपाही अंशुल कुमार, प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, अजीत कुमार, चालक अंकित तिवारी आदि शामिल थे !

Jhansidarshan.in