बैंक कर्मचारी की मां और बहन ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
तहसील मोठ क्षेत्र के समथर कस्बा के मोहल्ला तिबरयाना में किराएदार के रुप में रह रहे एक बैंक कर्मचारी की मां एवं बहन ने संदेह जनक परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली दो महिलाओं की मौत से कस्बा मे हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वही पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ डॉ प्रदीप कुमार के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे के लगभग जिला जालौन के कुठौन्द थाना क्षेत्र के ग्राम किरवाहा निवासी अजय गौतम पंजाब नेशनल बैंक शाखा लोहागढ़ में पदस्थ है । उनकी पत्नी के द्वारा फोन करके सूचना दी गई उनकी माँ श्रीमती शीला एवं बहिन कु० शिखा गौतम दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो सहयोगियों की मदद से फांसी से उतार सूचना पर पहुंची पुलिस मैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी l