
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा संचालित संरक्षा नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में आग से बचाव हेतु अभियान चला रहा है। अग्नि रोधक जागरुकता अभियान में आज दि. 26.03.21 को संरक्षा नुक्कड़ टीम ने बरुआसागर रेलवे स्टेशन, आसपास के बाजार, बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोगों को जागरुक किया एवं पर्चे भी वितरित किए।
नुक्कड़ नाटक टीम में रेलकर्मी आन्नद प्रकाश वर्मा, सिद्वार्थ सहारिया, सुधीर मिश्रा, वैभव माहेश्वरी, शैलेन्द्र दुबे ने सराहनीय योगदान दिया, नुक्कड़ नाटको का निर्देशक रजनीश श्रीवास्तव से किया।
नुक्कड़ नाटको की परिकल्पना व विशेष सहयोग वरि. मं. संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम जी ने दिया।